Tractor driver hostage robbed-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चालक को बंधक बना कर ट्रेक्टर लूटा

khaskhabar.com: रविवार, 16 अक्टूबर 2016 6:52 PM (IST)
चालक को बंधक बना कर ट्रेक्टर लूटा
धौलपुर। जिले कंचनपुर थाना इलाके के मरहौली ध्वजपुरा रोड पर एक दर्जन हथियार बंद बदमाशो ने ट्रैक्टर चालक को बंधक बना कर ट्रैक्टर और कटर मशीन को लूट कर फरार हो गए। लूट की वारदात से इलाके में दहशत फैली हुई है। चालक प्रमोद सिंह ने बताया कि वह बीती देर रात को गढ़ी जखोदा गांव से खेतों से बाजरे की फसल निकाल कर ट्रैक्टर और कटर मशीन को लेकर अपने घर जा रहा था। तभी मरहौली ध्वजपुरा रोड पर करीब एक दर्जन हथियारों बंद बदमाशो ने हथियारों की दम पर ट्रैक्टर को रुकवा लिया और मारपीट करने लगे। बदमाशो ने ट्रैक्टर चालक को रस्सियों से बांधकर बिजोली चैकपोस्ट के पास खेतों में पड़ा छोड़कर ट्रैक्टर और कटर मशीन को साथ लेकर फरार हो गए। सुबह होने पर आने-जाने वाले ग्रामीणों को पीड़ित ने आबाज लगाई। आबाज सुन कर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पीड़ित ट्रैक्टर चालक प्रमोद को रस्सियों को खोल कर मुक्त किया। इसके बाद पीड़ित प्रमोद अपने घर पहुंचा और परिजनों को आपबीती सुनाई। वारदात को लेकर पीड़ित अपने परिजनों के साथ कंचनपुर थाने पहुंचा। पुलिस को पीड़ित ने पूरी घटना से अवगत कराया।पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर हालातों का जायजा लिया और अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू करदी है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement