Toronto driver arrested for death of Indian student-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:25 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भारतीय छात्र की मौत के आरोप में टोरंटो का 60 वर्षीय ड्राइवर गिरफ्तार

khaskhabar.com: शुक्रवार, 02 दिसम्बर 2022 1:09 PM (IST)
भारतीय छात्र की मौत के आरोप में टोरंटो का 60 वर्षीय ड्राइवर गिरफ्तार
टोरंटो । कनाडा की टोरंटो पुलिस ने 23 नवंबर को करनाल के एक भारतीय छात्र की मौत के मामले में एक 60 वर्षीय ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। मिडटाउन टोरंटो में योंग स्ट्रीट और सेंट क्लेयर एवेन्यू के चौराहे पर बीस वर्षीय कार्तिक सैनी की साइकिल को एक पिक-अप ट्रक ने टक्कर मार दी थी जिससे उसकी मौत हो गई। चालक पर गुरुवार को लापरवाही से वाहन चलाने और यातायात संकेतों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया। उसे 16 फरवरी 2023 को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
सैनी शेरिडन कॉलेज का छात्र था।
टोरंटो पुलिस के अनुसार, पिकअप के चालक ने सैनी को टक्कर मारी और उसे वाहन से रौंग दिया।
पैरामेडिक्स ने भारतीय छात्र की जान बचाने की कोशिश की, लेकिन उसने दम तोड़ दिया।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement