tonk news : Tonk Rail issue : Akbar Khan mets to MP Dushyant Singh in baran-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 6:08 pm
Location
Advertisement

टोंक रेल का मुद्दा : सांसद दुष्यंत सिंह से अकबर खान ने की मुलाकात

khaskhabar.com : शुक्रवार, 11 मई 2018 3:52 PM (IST)
टोंक रेल का मुद्दा : सांसद दुष्यंत सिंह से अकबर खान ने की मुलाकात
टोंक। लोक जन शक्ति पार्टी प्रदेश महासचिव एवं रेल लाओ संघर्ष समिति दलित सेना के अध्यक्ष अकबर खान ने शुक्रवार को बारां सांसद कार्यालय में सांसद दुष्यंत सिंह से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने टोंक आने का न्यौता दिया। खान ने टोंक रेल भूमि अवाप्ति की घोषणा के लिए मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के पुत्र सांसद दुष्यंत सिंह का दरवाजा खटखटाया। इस दौरान अकबर खान ने टोंक रेल भूमि अवाप्ति की घोषणा के लिए सांसद दुष्यंत सिंह को मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से बात करने के लिए ज्ञापन सौंपा।

लोक जन शक्ति पार्टी के प्रदेश महासचिव अकबर खान ने सांसद दुष्यंत सिंह से कहा है कि टोंक जिले की जनता को आपसे बहुत उम्मीद करती है। टोंक जिले की जनता को विश्वास है कि यदि सांसद दुष्यंत सिंह मुख्यमंत्री से टोंक रेल भूमि अवाप्ति की घोषणा के लिए बात करेंगे तो जरूर सकारात्मक पहल होगी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री से कई बार मुलाकात कर चुके हैं, मुख्यमंत्री ने आश्वासन तो दिया, लेकिन अभी तक टोंक की रेल केलिए कोई पहल नहीं की गई है। इस दौरान सांसद दुष्यंत सिंह ने अकबर खान को विश्वास दिलाया कि वे टोंक में रेल भूमि अवाप्ति की घोषणा के लिए मुख्यमंत्री से बात करेंगे। टोंक में रेल आनी चाहिए और रेल जरूर आएगी ।

टोंक से बारां पहुंचे अकबर खान के साथ मुख्य महासचिव राजा शैतान सिंह, प्रिंसिपल सलीम खान, जिला उपाध्यक्ष अशोक विशनोई, सईद खां, शिवजीलाल गुर्जर, रामनारायण शर्मा, रामसहाय चौधरी, प्रभु मेरोठा, सीताराम खंगार, राजेश माली, बरकत अली, हरिराम गुर्जर, रामेश्वर जाट, रूप नारायण मीणा, राजेंद्र जैन, बनवारी लाल बैरवा, धर्मेश साहू, सीताराम चौधरी, राकेश बैरवा, योगेंद्र कुमार, रामगोपाल शर्मा, राजकुमार, रवि, राजेंद्र, सुरेंद्र, ललित गुर्जर, शिव लाल गुर्जर, राकेश यादव, तिरुमल यादव, नेमी चंद मीणा, महेंद्र गुर्जर, मूलचंद माली, तरुण शर्मा, राजेंद्र शर्मा, प्रेम सिंह आदि मौजूद थे ।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement