tonk news : Chief Minister Vasundhara Raje paid tribute to martyrs of first World War-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 11:25 am
Location
Advertisement

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने प्रथम विश्व युद्ध के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

khaskhabar.com : शनिवार, 29 सितम्बर 2018 5:31 PM (IST)
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने प्रथम विश्व युद्ध के शहीदों को दी श्रद्धांजलि
देवली/टोंक/जयपुर। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने सर्जिकल स्ट्राइक की दूसरी वर्षगांठ के उपलक्ष में देशभर में मनाए जा रहे पराक्रम पर्व के अवसर पर केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल परिसर में नेकचाल के समीप प्रथम विश्व युद्ध के समय 1916 में बने शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र चढ़ाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने इस अवसर पर शहीदों के सम्मान में एक दीप भी जलाया। इस अवसर पर केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के डीआईजी डॉ. सरोज कुमार मलिक एवं पालिका अध्यक्ष रेखा जैन भी मौजूद थे। डॉ. मलिक ने मुख्यमंत्री राजे को नेकचाल तालाब दिखाया और वहां के इतिहास के बारे में जानकारी दी।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement