Advertisement
उद्यान विभाग द्वारा कृषकों की समस्याओं एवं समाधान के लिए बैठक : प्रसंस्करण इकाईयाें को बढ़ावा देने पर मंथन

बैठक में आत्मा के परियोजना निदेशक दिनेष कुमार बैरवा, अमरूद उत्कृष्टता केंद्र देवड़ावास के राजेष कुमार जाट, कृषि विज्ञान केंद्र वनस्थली के बंशीधर चौधरी, एफपीओ के सीईओ सदानंद शर्मा, उद्यमी, लौकेष जैन समेत अन्य कृषक मौजूद रहे।
ब्लॉक सांख्यिकी विभाग पीपलू द्वारा कार्यशाला का आयोजन
टोंक। मुख्य रजिस्ट्रार (जन्म-मृत्यु), निदेशक एवं संयुक्त शासन सचिव, आर्थिक एवं सांख्यिकी निदेशालय एवं मुख्य रजिस्ट्रार (जन्म-मृत्यु) जिला कलेक्टर, की पालना में पंचायत समिति पीपलू में कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के उपनिदेशक हनुमान मीणा ने जन्म-मृत्यु एवं विवाह पंजीकरण के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही, सहायक सांख्यिकी अधिकारी राजेंद्र सैनी ने पीपीटी के माध्यम से पहचान पोर्टल पर पंजीकरण में आने वाली समस्या एवं अब तक हुए संशोधनों के बारे में जानकारी दी। कार्यशाला में सांख्यिकी निरीक्षक भरतराज मीणा, प्रगति प्रसार अधिकारी छीतर मल जाट एवं संगणक मोगलेश मीणा समेत ब्लॉक के रजिस्ट्रार एवं उप रजिस्ट्रार उपस्थित रहे।
स्वाधीनता दिवस समारोह को लेकर बैठक 29 को
टोंक। स्वाधीनता दिवस समारोह-2025 को हर्षोल्लास पूर्वक मनाने के लिए आवश्यक तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में मंगलवार, 29 जुलाई को सायं 3 बजे बैठक आयोजित की जाएगी। अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को बैठक में आवश्यक रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
टोंक
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


