Tonk. Annual Day Celebration at Arniyamal PM Shri School-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अरनियामाल के पीएमश्री स्कूल में वार्षिकोत्सव

khaskhabar.com: सोमवार, 26 जनवरी 2026 3:02 PM (IST)
अरनियामाल के पीएमश्री स्कूल में वार्षिकोत्सव
टोंक। अरनियामाल के पीएमश्री महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) में शनिवार को समारोहपूर्वक वार्षिकोत्सव मनाया गया। प्रधानाचार्य रीटा सिंह ने बताया कि वार्षिकोत्सव में विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। साथ ही शैक्षणिक और खेल के क्षेत्र में अव्वल रहने वाले मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। वार्षिकोत्सव के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष चन्द्रवीर सिंह चौहान, अध्यक्ष अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी हेमन्त कुमार दीक्षित व विशिष्ट अतिथि पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी राजाराम मीणा ने होनहार विद्यार्थियों को पारितोषिक और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर शिक्षक, अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement