Toll rises to 69 in Kabul attack-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 11:23 pm
Location
Advertisement

काबुल हमले में मृतकों की संख्या बढक़र 69 हुई

khaskhabar.com : मंगलवार, 24 अप्रैल 2018 09:48 AM (IST)
काबुल हमले में मृतकों की संख्या बढक़र 69 हुई
काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में मतदाता पंजीकरण केंद्र पर हुए आत्मघाती हमले में मृतकों की संख्या बढक़र 69 हो गई है जबकि घायलों की संख्या 120 है। समाचार एजेंसी एफे ने पुलिस प्रवक्ता के हवाले से बताया कि कुछ शवों को अस्पतालों की बजाए सीधे घर ले जाया गया, जिस वजह से मृतकों की संख्या बढ़ी है।

रविवार को आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, काबुल में हुए आत्मघाती हमले मृतकों की संख्या 57 और घायलों की 119 थी। मृतकों में 27 महिलाएं और दो पुलिसकर्मी हैं। जिन शवों को घर ले जाया गया था, उन्हें बाद में अस्पताल ले जाय गया, जिसमें मृतकों की कुल संख्या का पता लगाने में देरी हुई। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि घायलों में लगभग आधी संख्या महिलाओं की हैं जबकि पांच पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement