Toll plaza will not get discounts, but will slip on junk-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 6:04 pm
Location
Advertisement

जाम लगने पर भी टोल प्लाजा पर नहीं मिलेगी छूट, कटानी होगी पर्ची

khaskhabar.com : बुधवार, 03 मई 2017 4:34 PM (IST)
जाम लगने पर भी टोल प्लाजा पर नहीं मिलेगी छूट, कटानी होगी पर्ची
लुधियाना। पंजाब के लुधियाना टोल प्लाजा का एक एसएमएस कई दिनों से व्हाट्स अप पर वायरल हो रहा था कि टोल प्लाजा पर तीन मिनट से ज्यादा रुकने पर बिना टैक्स दिए जा सकते हैं। इसके बाद लोगों में जागरूकता आने लगी थी कि केन्द्रीय परिवहन विभाग ने एक ट्वीट कर निर्देश जारी कर दिए कि टोल प्लाजा पर तीन मिनट से ज्यादा रुकना होगा तो वाहन चालक को तीन मिनट से अधिक समय का जाम लगने पर भी चालक को पैसे देकर पर्ची लेनी होगी।
इससे पहले टोल प्लाजा पर तीन मिनट से अधिक समय का जाम लगता था तो वाहन चालक इस तर्क पर मुफ्त मे वाहन निकाल लिया करते थे कि उन्हे तीन मिनट से अधिक समय जाम मे फंसना पड़ा।

रेड लाइन को लेकर नही मिला कोई निर्देश

केद्रीय परिवहन विभाग ने यह तो साफ कर दिया कि राष्ट्रीय मार्गो पर टोल प्लाजा पर अगर जाम लगता है तो किसी भी वाहन को मुफ्त मे नही छोड़ा जाएगा, लेकिन टोल पर लगने वाली रेड लाइन को लेकर विभाग की तरफ से कोई भी साफ निर्देश जारी नही किए। पहले टोल प्लाजा से सौ मीटर दूरी पर एक लाल लाइन लगाई जाती थी, ताकि अगर जाम लाल लाइन पार कर जाता है तो वाहनो को मुफ्त छोड़ा जाता था। टोल प्लाजा के अधिकारियो के मुताबिक टोल से कितनी दूरी तक लाल लाइन लगनी चाहिए, इसके लिए कोई निर्देश नही है।

बैंस बंधुओं ने चलाया था अभियान

विधायक सिमरजीत सिंह बैंस ने विधानसभा चुनाव से पहले 23 दिसंबर को टोल प्लाजा पर जागरूकता अभियान चलाया था। उन्होंने टोल प्लाजा के आसपास जागरुकता होर्डिग्स भी लगाए थे, जिनमे बताया गया था कि तीन मिनट से अधिक समय और सौ मीटर पर लगी लाल लाइन पार करते ही सभी वाहनो को मुफ्त मे छोड़ा जाएगा। इसके लिए बैंस ने खुद टोल प्लाजा से सौ मीटर की दूरी पर लाल लाइन लगाई थी।

शाम के बाद लगता है जाम



ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar Punjab Facebook Page:
Advertisement
Advertisement