Toll on Kota hanging bridge will not take place on Friday-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कोटा के हैंगिंग ब्रिज पर शुक्रवार से नहीं लगेगा टोल

khaskhabar.com: गुरुवार, 22 मार्च 2018 7:49 PM (IST)
कोटा के हैंगिंग ब्रिज पर शुक्रवार से नहीं लगेगा टोल
कोटा । कोटा बूंदी सांसद ओम बिरला ने गुरूवार को केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर चम्बल नदी के ईस्टवेस्ट काॅरिडाॅर पर निर्मित हैंगिंग ब्रिज पर टोल टैक्स लेने के कारण आमजन के जनाक्रोश से अवगत करवाया। सांसद बिरला ने केन्द्रीय मंत्री से कहा कि हैंगिग ब्रिज बडी अपेक्षाओं के साथ बना है जो कोटा शहर को दुर्घटनामुक्त बनाने एवं सुगम यातायात के लिऐ महत्वपूर्ण परियोजना है लम्बे इंतजार के बाद हैंगिग ब्रिज पर यातायात शुरू होने के बाद अचानक उस पर गुजर रहे वाहनो से टोल टैक्स लागू कर दिया है। ब्रिज पर बडी संख्या में लोग घूमने भी जाते है।ऐसे में कोटा बूंदी की लाॅकल गेर वाणिज्यिक वाहनों से टोल टैक्स वसूल करना न्यायोचित नही हैै। केन्द्रीय मंत्री ने एन.एच.आई के चेयरमेन से लाॅकल गैर वाणिज्यिक वाहनों से टोल नही लेने के निर्देश दिए है । सांसद बिरला ने केंद्रीय मंत्री को कहा कि बिना किसी पूर्व तैयारी के इस प्रकार से टोल टेक्स लागू कर देने से हैंगिंग ब्रिज के दोनों ओर वाहनों की लम्बी-लम्बी कतारें लग गई हैं। टोल लगाने से पूर्व जो नाकोें पर जो तैयाॅरियाॅ होनी चाहिए वह भी नही है।इस पर केन्द्रीय मंत्री ने एनएचआई को टोल नाके पर पूरी तैयारियां करने के लिए कहा ताकि वाहन चालकों को कोई परेशानी नही हो।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement