Today last day to fill out the online examination Form in Rajasthan University-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:25 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राजस्थान विवि में ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने आज अंतिम दिन

khaskhabar.com: शनिवार, 31 दिसम्बर 2016 1:31 PM (IST)
राजस्थान विवि में ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने आज अंतिम दिन
जयपुर। राजस्थान यूनिवर्सिटी (आरयू) में सत्र 2016-17 के लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म लेट फीस के साथ भरने का शनिवार को अंतिम दिन है। यूजी-पीजी के छात्र रात 12 बजे तक वेबसाइट से फॉर्म जनरेट कर सकते हैं। इससे पहले 23 दिसंबर अंतिम तारीख थी, जिसे छात्रों की मांग पर 31 दिसंबर तक के लिए बढ़ा दिया गया था। आरयू परीक्षा नियंत्रक बी. एल. गुप्ता ने बताया, करीब सात लाख छात्रों ने फीस जमा करा दी है। गुप्ता के अनुसार अब अंतिम तिथि बढ़ाने की कोई गुंजाइश नहीं है। पर्याप्त समय दिया जा चुका है और बड़ी संख्या में छात्रों ने फॉर्म भर लिए हैं। अब जनवरी में फॉर्म जांचने का कार्य होगा और इसके बाद फरवरी से परीक्षाएं होंगी। वहीं सेमेस्टर परीक्षाओं का दूसरा चरण गुरुवार को शुरू हुआ, जिसमें फाइव ईयर लॉ की परीक्षाएं शुरू हुईं। अब दो जनवरी से सभी सेमेस्टर की परीक्षाएं आयोजित कर सेमेस्टर का तीसरा चरण शुरू किया जाएगा। इससे पहले सेमेस्टर के पहले चरण में 15 दिसंबर से एमबीए वाले छात्रों की परीक्षाएं शुरू हुई थीं, जो अब पूर्ण होने को है।

[@ पंजाब और हरियाणा में वाह नौकरी, आह नौकरी!]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement