To prevent accidents on the road, Daily Netter launched-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:41 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सड़क हादसों पर रोकथाम के लिये रोड डेलीनेटर सुविधा शुरू

khaskhabar.com: सोमवार, 19 दिसम्बर 2016 08:57 AM (IST)
सड़क हादसों पर रोकथाम के लिये रोड डेलीनेटर सुविधा शुरू
इलाहाबाद। ठंड व कोहरे के बीच सड़क पर यातायात में आ रही समस्या व सड़क दुर्घटना पर रोकथाम के लिये ट्रैफिक पुलिस ने डेलीनेटर सुविधा को बढ़ावा देना शुरू किया है । जिसके तहत जगह जगह सड़क मार्ग पर डेलीनेटर लगवाये जा रहे हैं । यातायात पुलिस इलाहाबाद द्वारा जागरूकता अभियान के बाद यह पहल कोहरे के बीच आवागमन करने वालों के लिए बेहतर साबित होगी । क्योंकि दूर से ही यह कोहरे के बीच ही अपनी चमक के कारण नजर आने लगते हैं । रात्रि में भी सुगम आवागमन में सहायक साबित होते हैं । डेलीनेटर लगाने के लिये शहर भर में स्थानों का चयन किया जा रहा है । मोड़, कट, चौराहा, स्कूल व ऐसे डिवाइडर जहां दुर्घटना की संभावना हो वहां डेलीनेटर लगवाये जायेंगे । रविवार को ट्रैफिक पुलिस की टीम ने इलाहाबाद लखनऊ मार्ग पर महर्षि पतंजलि स्कूल के निकट भी सुगम यातायात हेतु रोड पर डेलीनेटर लगाया। एसपी ट्रैफिक ने शहर के चिन्हित स्थानों पर्व तत्काल प्रभाव से डेलीनेटर लगाने का निर्देश दिया है ताकि कोहरे के तेजी पकड़ने से पहले सुरक्षा के उपाय चाक-चौबंद रहे ।
[@ नए नोटों के बारे में जानें अहम बातें, नोटबंदी से आपकी चिंता हो जायेगी दूर]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement