TM Vijay Bhaskar is new Karnataka Chief Secretary as Rathna Prabha retires-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 12:14 am
Location
Advertisement

कर्नाटक के नए मुख्य सचिव होंगे विजय भास्कर

khaskhabar.com : शनिवार, 30 जून 2018 4:23 PM (IST)
कर्नाटक के नए मुख्य सचिव होंगे विजय भास्कर
बेंगलुरू। भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वरिष्ठ अधिकारी टी.एम. विजय भास्कर कर्नाटक के नए मुख्य सचिव होंगे। वह के. रत्ना प्रभा की जगह लेंगे। रत्ना प्रभा शनिवार को उम्र के आधार पर सेवानिवृत होगी। कर्नाटक कैडर के 1983 बैच के अधिकारी भास्कर (57) इससे पहले राज्य सरकार में अतिरिक्त मुख्य सचिव का कार्यभार संभाल रहे थे।

वह बेंगलुरू नगर निकाय के पूर्व प्रशासक भी रह चुके हैं। कर्नाटक में 12 मई को विधानसभा चुनाव के कारण प्रभा (59) के कार्यकाल को एक अप्रैल को तीन महीने के लिए बढ़ा दिया गया था। प्रभा कर्नाटक में प्रधान सचिव बनने वाली पहली दलित महिला और शीर्ष प्रशासनिक पद संभालने वाली तीसरी महिला अधिकारी थीं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement