Titli Cyclone in Andhra, 8 people killed-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 3:33 pm
Location
Advertisement

आंध्र में 'तितली' तूफान ने ली 8 लोगों की जान, उडीसा में मचाई तबाही

khaskhabar.com : गुरुवार, 11 अक्टूबर 2018 4:42 PM (IST)
आंध्र में 'तितली' तूफान ने ली 8 लोगों की जान, उडीसा में मचाई तबाही
श्रीकाकुलम/ भुवनेश्वर। बंगाल की खाड़ी पर बने दबाव के कारण उठे चक्रवाती तूफान 'तितली' ने भयावह रूप दिखा दिया है। गुरुवार तड़के साढ़े पांच बजे ओडिशा के तटीय इलाके गोपालपुर में इसका भयानक रूप देखने को मिला। चक्रवाती तूफान तितली उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के तटीय तटों तक पहुंचने के बाद बंगाल की ओर बढ़ रहा है। ओडिशा के गोपालपुर में आए समुद्री तूफान की चपेट में आकर मछुआरों की एक नाव डूब जाना बताया जा रहा है। इसमें पांच मछुआरे सवार थे, जिन्हें बचा लिया गया है। तितली ने आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में 8 लोगों का जीवन लील गया है। श्रीकाकुलम जिले के पलासा रेलवे स्टेशन पर तबाही मचा दी है। वहां स्टेशन की छत को भी उडा दी है।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement