Three youths died due to electric shock in Nalanda-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:29 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नालंदा में करंट लगने से तीन युवकों की मौत

khaskhabar.com: शनिवार, 27 अप्रैल 2024 1:58 PM (IST)
नालंदा में करंट लगने से तीन युवकों की मौत
नालंदा । बिहार में नालंदा के कतरीसराय थाना क्षेत्र के तारा बीघा गांव में शौच के बाद तालाब में हाथ मुंह धोने गए तीन लोगों की करंट लगने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान पंकज राम, मिथुन राम और गुलशन कुमार के रूप में हुई है। गुलशन कुमार शौच के बाद तालाब में हाथ मुंह धोने गए थे। इसके बाद वो करंट की चपेट में आ गए।
पंकज और मिथुन को लगा कि गुलशन तालाब में डूब रहा है, जिसके बाद दोनों उसे बचाने गए, लेकिन वो भी करंट की चपेट में आ गए।
मौके पर पहुंचे लोगों ने तीनों को विम्स में उपचार के लिए भर्ती करवाया। चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।
उधर, पुलिस ने भी मामले को संज्ञान में लेने के बाद जांच तेज कर दी है।
पुलिस ने बयान जारी कर कहा कि मामले में कोताही बरतने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement