Three women stopped from visiting Sabarimala temple-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 16, 2024 7:20 pm
Location
Advertisement

Sabarimala Temple: केरल पुलिस ने 10 महिलाओं को सबरीमाला मंदिर में दर्शन करने से रोका

khaskhabar.com : शनिवार, 16 नवम्बर 2019 5:48 PM (IST)
Sabarimala Temple: केरल पुलिस ने 10 महिलाओं को सबरीमाला मंदिर में दर्शन करने से रोका
सबरीमाला। सबरीमाला मंदिर का दो महीने तक चलने वाला समारोह श्रद्धालुओं के लिए आधिकारिक तौर पर रविवार सुबह पांच बजे खोला जाना है। हालांकि आज इसे मंदिर के पुजारियों द्वारा धार्मिक अनुष्ठान के लिए खोला गया।

केरल पुलिस ने 10 महिलाओं को सबरीमाला मंदिर में अंदर जाने से रोक दिया। पहले सामने आई रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने एक समूह में आईं तीन महिलाओं को उनका पहचान पत्र देखने के बाद सबरीमाला मंदिर में अंदर जाने से रोका। मंदिर की परंपरा के अनुसार 10 से 50 वर्ष के बीच की उम्र की महिलाओं का मंदिर में प्रवेश वर्जित है।

रोकी गई तीन महिलाएं आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा से आई थीं। ये तीनों श्रद्धालुओं के पहले जत्थे का हिस्सा थीं, जिन्हें पुलिस द्वारा पंबा बेस कैंप में पहचान पत्र देखने के बाद रोक दिया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement