three Tamil Nadu tourists killed at road accident in Himachal -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 12:29 pm
Location
Advertisement

हिमाचल : तमिलनाडु के 3 पर्यटकों की दुर्घटना में मौत

khaskhabar.com : सोमवार, 15 मई 2017 11:11 AM (IST)
हिमाचल : तमिलनाडु के 3 पर्यटकों की दुर्घटना में मौत
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में रविवार को एक टेम्पो ट्रेवलर के खाई में गिर जाने से तमिलनाडु के तीन पर्यटकों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए। पर्यटक एक ही परिवार के सदस्य थे। वे नई दिल्ली से मनाली जा रहे थे, जब वाहन स्वरघाट इलाके में फिसल गया। यह हादसा यहां से करीब 120 किमी दूर चंडीगढ़-मनाली मार्ग पर हुआ।

हादसे में बचे लोगों ने पुलिस से कहा कि एक मोड़ पर चालक का वाहन पर से नियंत्रण हट गया।

इस दुर्घटना में जागृति व जय रमन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एन. कुमार की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।

घायलों को बिलासपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें -
अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे



Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement