three smugglers arrested with 44 kg Doda-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:25 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

44 किलो डोडा पोस्त के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

khaskhabar.com: शनिवार, 08 जुलाई 2017 5:47 PM (IST)
44 किलो डोडा पोस्त के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
जोधपुर। जोधपुर ग्रामीण पुलिस के मादक पदार्थों की धरपकड़ और तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने नाकाबंदी कर एक स्विफ्ट कार से 44 किलोग्राम डोडा पोस्तके साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। बाप थानाधिकारी किशोर सिंह को मादक पदार्थों के तस्करी की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने कानसिंह की सीड़ रेलवे फाटक के पास नाकाबंदी की तो एक स्विफ्ट डिज़ायर कार नाकाबंदी तोड़ कर तेज़ गति से लेकर भागने लगा। इस पर पुलिस ने पीछा कर गाड़ी को पकड़ लिया। गाड़ी चेकिंग में डोडा पोस्त से भरे कट्टे मिले तथा साथ में तस्करी करते तीन गिरफ्तार हुए। इस पर पुलिस ने कार में सवार जसवीर सिंह, हरदीप सिंह और हरबस सिंह को गिरफ़्तार किया। जब्त डोडा पोस्त का वजन कुल 44 किलोग्राम है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है। पुलिस को पूछताछ में डोडो तस्करी के नेटवर्क का खुलासा होने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement