Three Rohingya women arrested in Manipur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 7:57 pm
Location
Advertisement

मणिपुर में तीन रोहिंग्या महिलाएं गिरफ्तार, राज्य की सीमा में घुसने का कर रही थी प्रयास

khaskhabar.com : गुरुवार, 01 फ़रवरी 2018 9:47 PM (IST)
मणिपुर में तीन रोहिंग्या महिलाएं गिरफ्तार, राज्य की सीमा में घुसने का कर रही थी प्रयास
इंफाल। मणिपुर पुलिस ने गुरुवार को असम से राज्य में घुसने की कोशिश कर रही तीन रोहिंग्या महिलाओं व कथित मानव तस्कर को गिरफ्तार करने का दावा किया।
पुलिस का कहना है कि तस्कर ने मणिपुर के जिरिबाम जिले में महिलाओं के साथ यह कह कर घुसने की कोशिश की कि महिलाएं असम की बंगाली है। हालांकि, पुलिस ने कहा कि वे बांग्ला नहीं बोल पा रही थीं।
पुलिस ने कहा कि उसके पास खुफिया रिपोर्ट है कि कुछ रोहिंग्या जिरिबाम में घुसने की कोशिश कर सकते हैं। पुलिस ने जीरी नदी पर कुछ लोगों द्वारा रात में बनाए गए दस बांस के पुलों को उखाड़ दिया है।
पुलिस ने मणिपुर-म्यांमार सीमा पर गश्त बढ़ा दी है। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने पूर्वोत्तर के सीमावर्ती राज्यों को गश्त बढ़ाने के लिए सख्त निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement