Advertisement
डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट के पास प्रतिबंधित हवाई क्षेत्र में तीन विमानों की एंट्री, मचा हड़कंप

इस तरह के उल्लंघन की यह पहली घटना नहीं है, क्योंकि पिछले कुछ हफ्तों में ऐसी घटनाएं अक्सर रिपोर्ट की गई हैं।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हवाई क्षेत्र उल्लंघन इस क्षेत्र में एक पैटर्न बन गए हैं। कई महत्वपूर्ण तिथियों के आसपास उल्लंघन हुए। उदाहरण के लिए, 15 फरवरी को दो उल्लंघन की सूचना मिली, और एक अन्य उल्लंघन 17 फरवरी को राष्ट्रपति दिवस पर हुआ।
एनओआरएडी ने इन उल्लंघनों के लिए हुए लड़ाकू विमानों को तैनात किया, जिसमें फ्लेयर्स का इस्तेमाल किया गया।
फ्लेयर्स का इस्तेमाल आम तौर पर विमानों को बिना किसी नुकसान के प्रतिबंधित हवाई क्षेत्र से बाहर निकालने के लिए किया जाता है।
ये घटनाएं मार-ए-लागो जैसे हाई-प्रोफाइल स्थानों के आस-पास हवाई क्षेत्र प्रबंधन में चल रही सुरक्षा चिंताओं को उजागर करती हैं। हालांकि, बार-बार होने वाले उल्लंघनों के लिए कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण नहीं दिया गया।
इन उल्लंघनों की जांच की जा रही है, और अधिकारी यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि ये आकस्मिक थे या जानबूझकर।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


