Three people of Paliwal Brahmin community sought euthanasia-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पालीवाल ब्राह्मण समाज के तीन लोगों ने पंचों से प्रताड़ित होकर मांगी इच्छा मृत्यु

khaskhabar.com: बुधवार, 20 अगस्त 2025 2:00 PM (IST)
पालीवाल ब्राह्मण समाज के तीन लोगों ने पंचों से प्रताड़ित होकर मांगी इच्छा मृत्यु
जोधपुर। पालीवाल ब्राह्मण समाज के तीन सदस्यों ने कथित तौर पर समाज के 'पंचों' द्वारा प्रताड़ित किए जाने के बाद जिला कलेक्टर के सामने इच्छा मृत्यु की मांग की है। इन लोगों ने दूसरे ब्राह्मण समाजों में शादी की थी, जिसके बाद समाज के पंचों ने उन पर जुर्माना लगाया और उन्हें समाज से बाहर कर दिया। इच्छा मृत्यु की मांग करने वालों में लोलावास के राजाराम, काकेलाव के दलाराम और खींवसर के जेठाराम शामिल हैं। इस मामले को लेकर लूणी और डांगियावास पुलिस थानों में मुकदमा भी दर्ज किया गया है, और राजस्थान उच्च न्यायालय में एक रिट याचिका भी दायर की गई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement