Advertisement
उत्तरप्रदेश के मैनपुरी में घरेलू विवाद के बाद महिला ने 2 बच्चों सहित खुद को आग लगाई

मैनपुरी। उत्तरप्रदेश के मैनपुरी में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। पति से विवाद के बाद एक 36 वर्षीय महिला ने कथित रूप से खुद को और अपने दोनों मासूम बच्चों को आग के हवाले कर दिया। गंभीर रूप से जले होने के कारण तीनों की मौत हो गई। यह घटना भटुआ गांव में हुई, जहां रिंकी ने कथित रूप से अपने बेटों तन्मय (4) और मन्मय (2) पर मिट्टी का तेल डाला और उन्हें आग के हवाले कर दिया उसने फिर खुद को भी आग लगा ली। जब यह घटना घटी उस समय उसका पति राज किशोर प्रजापति घर में नहीं था।
पड़ोसियों ने चीख-पुकार सुनकर घर का दरवाजा तोड़ा और महिला और उसके बच्चों को गंभीर रूप से झुलसा पाया। पड़ोसियों ने पुलिस को सूचित किया और उन सभी को सैफई पीजीआई ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बच्चों को मृत घोषित कर दिया और उनकी मां ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
मैनपुरी
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features