Three heroin smugglers arrested including workers of opium factory-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 2:58 pm
Location
Advertisement

अफीम फैक्ट्री के कर्मी समेत तीन हेरोइन तस्कर गिरफ्तार

khaskhabar.com : रविवार, 09 दिसम्बर 2018 10:02 PM (IST)
अफीम फैक्ट्री के कर्मी समेत तीन हेरोइन तस्कर गिरफ्तार
लखनऊ। गाजीपुर पुलिस ने शहर कोतवाली क्षेत्र से अफीम फैक्ट्री के कर्मचारी सहित अंतर्राज्यीय हेरोइन तस्कर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया अफीम फैक्ट्री का कर्मचारी कारखाने से अफीम निकालता था और उसको केमिकल से हेरोइन बनाकर अपने साथियों को बेचा करता था। इसे बिहार व समीपवर्ती जिलों में सप्लाई की जाती थी।

कोतवाली परिसर में आयोजित प्रेसवर्ता में एसपी सिटी प्रदीप दूबे ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने शनिवार की रात मुखबिर की सूचना पर तीन लोगों को अफीम के साथ गिरफ्तार किया। पकड़े गए लोगों में अफीम फैक्ट्री का कर्मचारी अनिल कुमार, बजरंगी यादव को अफीम बेच देता था।

उन्होंने कहा कि बजरंगी यादव अफीम को केमिकल द्वारा हेरोइन बनाता था। वह हेरोइन को रईस अहमद और हरिशचंद्र को बेचता था। इस हेरोइन को बिहार व समीपवर्ती जिलों में सप्लाई किया जाता था। इनके पास से 50 ग्राम हेरोइन, 50 ग्राम अफीम, 40 हजार रुपया नकद, 4 मोबाइल व तीन बाइक बरामद किया गया है।

--आईएएनएस



ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement