three dies to tb in sultanpur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:56 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

डेढ़ साल में एक ही परिवार के तीन लोगों की टीबी से मौत

khaskhabar.com: शनिवार, 20 मई 2017 8:02 PM (IST)
डेढ़ साल में एक ही परिवार के तीन लोगों की टीबी से मौत
सुल्तानपुर। यहां डेढ़ साल में टीबी रोग से ग्रस्त होकर एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो चुकी हैं, जबकि एक किशोरी इस रोग से जूझते हुए जिंदगी और मौत के बीच जा खड़ी हुई है। मामले के प्रकाश में आने के बाद जहां महकमे की लापरवाही उजागर हुई है वहीं टीबी की रोकथाम के लिए केंद्र सरकार द्वारा उठाया गया क़दम बेअसर होता दिखाई दे रहा है। 4 बच्चों को पाल रही 70 वर्षीय दादी ताजा मामला लम्भुआ तहसील के शेषनपुर गांव का है जहां सबसे पहले 19 दिसम्बर 2015 को अनीता पाल (30) पत्नी रंजीत पाल ने टीबी रोग के चलते मौत को गले लगाया था। इस हादसे को बीते 10 महीने भी नहीं हुए थे कि 20 अक्टूबर 2016 को पति रंजीत (35) ने भी इसी रोग के चलते दम तोड़ दिया। इसके बाद चार बच्चों के सर से मां-बाप का साया छिन गया। अब घर में बची 70 वर्षीय बूढ़ी मां रंजीत के चार बच्चों वंशिका )12) विपिन (10) अतुल (8) और नितिन (5) को जैसे तैसे पाल रही है।
भाई की मौत, बहन अब भी ग्रस्त
इसी क्रम में रंजीत के बड़े भाई हृदय लाल पाल के 16 वर्षीय पुत्र मुकेश पाल ने हाल ही में डेढ़ माह पूर्व इसी रोग से ग्रस्त होकर दम तोड़ दिया। अब इसी पिता की 15 वर्षीय बेटी इस रोग के कारण जिंदगी और मौत से जूझ रही है। लेकिन स्वास्थ्य विभाग से जुड़े महकमे के अधिकारी और कर्मचारी अब तक यहां नहीं पहुंच सके हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement