Three died in the factory tank-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

फैक्ट्री के टैंक में दम घुटने से तीन की मौत

khaskhabar.com: शुक्रवार, 23 सितम्बर 2016 9:11 PM (IST)
फैक्ट्री के टैंक में दम घुटने से तीन की मौत
बीकानेर। बीछवाल औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्ट्री में सेफ्टी टैंक की सफाई करने के दौरान तीन सफाई कर्मियों की मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि टैंक में जहरीली गैस की चपेट में आने से श्रमिकों की मौत हुई है। तीनों बारी-बारी से टैंक में उतरे और अंदर ही दम तोड़ दिया। फैक्ट्री के अन्य मजदूरों ने टैंक की छत को तोड़ा और फिर तीनों को निकालकर पीबीएम के ट्रोमा सेंटर लाए। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत से श्रमिकों के परिजनों में फैक्ट्री मालिक के खिलाफ आक्रोश है और पीबीएम अस्पताल में भीड़ लग गई। जानकारी के अनुसार बीकानेर की आरसीपी कॉलोनी निवासी मूलचंद, महावीर और विक्रम बीछवाल औद्योगिक क्षेत्र में वूलन की एक फैक्ट्री में सेफ्टी टैंक की सफाई करने गए थे। पहले एक श्रमिक टैंक में उतरा और बाहर नहीं आया तो दूसरा टैंक में उतर गया। इसके बाद तीसरा भी अंदर चला गया। टैंक काफी गहरा था और अंदर जहरीली गैस होने से तीनों की दम घुटने से मौत हो गई। थानाधिकारी धीरेन्द्र सिंह पहले मौके पर पहुंचे और फिर पीबीएम अस्पताल पहुंच गए।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement