three dead in loader truck accident in kanpur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 11:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अनियंत्रित ट्रक ने खड़े लोडर में मारी टक्कर, तीन की मौत

khaskhabar.com: मंगलवार, 21 फ़रवरी 2017 4:31 PM (IST)
अनियंत्रित ट्रक ने खड़े लोडर में मारी टक्कर, तीन की मौत
कानपुर। पनकी थाना क्षेत्र में एक्सीडेंट प्वाइंट बन चुके भौंती तिराहे पर खड़े लोडर में तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम भेज दिया। मगरवारा निवासी मकरंद (34) उन्नाव में फाइवर प्लास्टिक में नौकरी करता था। फाइवर लोडर से लादकर कंपनी के कर्मचारी रामसेवक (52) समेत दो कर्मचारियों के साथ आगरा जाने के लिए निकला। भौंती के पास लोडर खराब होने पर कर्मचारी के कहने पर चालक मकरंद दूसरा लोडर लेने चला। कुछ देर बात वह दूसरा लेकर मौके पर पहुंच गया। इस बीच कंपनी कर्मचारी पास के ही एक मिस्त्री नहनी उर्फ राशिद को बुलाकर ले आया और लोडर की स्टपनी बदलने लगे। इस दौरान गलत साइड से आए तेज रफ्तार ट्रक ने खराब लोडर के पास खड़ी दूसरी लोडर में जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में लोडर चालक मकरंद, मिस्त्री राशिद और रामसेवक की मौके पर मौत हो गयी। हादसे की सूचना पर पनकी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और आनन-फानन शवों को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम भेज दिया। इस हादसे में स्टपनी बदलने आए मृतक राशिद का साथी गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए हैलट में भर्ती कराया है। इंस्पेक्टर पनकी ने बताया कि ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है। मृतकों के परिजनों को परिजनों को दुर्घटना की जानकारी दे दी गई है।

[# ये हैं लोगों से 20 करोड़ से ज्यादा ठगने वाले बाप-बेटे ]

[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement