Three-day Horticulture Training Camp in Pangana-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पांगणा में तीन दिवसीय बागवानी प्रशिक्षण शिविर

khaskhabar.com: शनिवार, 25 मार्च 2017 10:46 AM (IST)
पांगणा में तीन दिवसीय बागवानी प्रशिक्षण शिविर
मंडी। उद्यान विभाग द्वारा फल संतति व उद्यान विभाग के करसोग मंडल के पांगणा स्थित प्रदर्शनी उद्यान में तीन दिवसीय बागवानी प्रशिक्षण शिविर का आयोजन डॉ, चमेली नेगी की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम संचालक डॉ, नारायण ठाकुर ने यह जानकारी देते हएु बताया कि शिविर में पहले दिन डॉ, एल के शर्मा ने बागवानों को परागण किस्मों, रूट स्टाक, संघन बागवानी, पौधों की टहनियां की कांट छांट, चश्मा चढ़ाने, खाद व सेब उत्पादन के अन्य पहलुओं पर उपयोगी जानकारी दी। कार्यक्रम में पांगणा पंचायत की प्रधान शांता शर्मा भी मौजूद रही। दूसरे दिन हिमाचल सहकारी बैंक पांगणा के प्रबंधन जीवा नंद ने फसल बीमार योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर हिमाचल ग्रामीण बैंक पांगणा के प्रबंधक चूहड़ सिंह ने भी बैंक की योजनाओं को बागवानों के साथ सांझा किया। दूसरे दिन डा नारायण सिंह ने सेब के कीट रोग और उपचार आदि के बारे में बताया। डॉ, चमेली नेगी ने नर्सरी, सघन खेती, बीज उत्पादन हाईब्रीड सब्जी उत्पादन, वर्मी कंपोस्ट, केंचुआ शैड निर्माण, पावर टिल्लर, स्प्रेयर, पावर सप्रेयर, मधुमक्ख्यिों के छत्तों, मशरूम की खेती और सेब के पुराने बागीचों का जीर्णोद्वार पर सरकार की ओर से दिए जाने वाले अनुदान की जानकादी दी। कार्यक्रम में डाॅ. मोनिका, लक्षमण, प्रदीप शर्मा व साथियों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। पांगणा के समाजेसेवी रेव सिंह राणा ने शिविर को बेहद उपयोगी बताते हुए इसमें बताई गई योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान बागवानों से किया। कार्यक्रम में पांगणा के वरिष्ठ समाजसेवी डॉ, जगदीश शर्मा, सेवानिवृत कानूनगो पुरूषोतम शर्मा, अध्यापक बंशी लाल, तेज राम गौतम, केशव राम शर्मा, रोशन लाल शर्मा, हिमाचल दर्जनों महिला पुरूष बागवानों ने भाग लिया।

अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement