threats to the mayor and went to the police-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:06 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जब महापौर को मिली धमकी तो भागकर पहुंची पुलिस के पास

khaskhabar.com: शुक्रवार, 23 दिसम्बर 2016 12:02 PM (IST)
जब महापौर को मिली धमकी तो भागकर पहुंची
पुलिस के पास
झांसी। शहर की महापौर को निरीक्षण के दौरान अभद्रता का सामना करना पड़ा। महापौर शहर के विकास कार्यों का निरीक्षण करने के लिए निकली थी। मौके पर मौजूद ठेकेदार ने उनसे बदसलूकी की और जान से मारने की धमकी भी दे डाली। महापौर वहां से भाग कर सीधे कोतवाली पुलिस के पास पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। ये वाकया है वार्ड नंबर 19 का, जो नई बस्ती इलाके में है। यहां महापौर किरण वर्मा विकास कार्यों का जायजा ले रही थीं। उनके साथ नगर निगम के अफसर और कर्मचारी भी थे। महापौर के निजी सचिव राजीव सचान भी उनके साथ थे। सचान ने विकास कार्यों का वीडियो बनाना शुरू किया तो ठेकेदार और उनके साथियों ने सचान से मोबाइल छीन लिया। इसके बाद मौके पर माहौल बिगड़ गया। धमकियां मिलने पर नगर निगम का पूरा अमला भाग कर पुलिस के पास पहुंचा। महापौर के समर्थकों को पता चला तो वे भी इकट्ठे हो गए। महापौर ने ठेकेदार बाल स्वरूप और उनके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया है।[@ खासखबर EXCLUSIVE: यूपी इलेक्शन में क्या गुल खिलाएगा डिजिटल वॉर ?]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement