Advertisement
कांग्रेस विधायक तनवीर सैत को जान से मारने की धमकी

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर विधायक तनवीर सैत के साथ के.सी. बीड़ी मजदूर संघ के सचिव शौकत पाशा ने भी मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
दक्षिण कर्नाटक के एक प्रमुख अल्पसंख्यक नेता सैत ने अपने पिता अजीज सैत की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाया और मैसूर शहर में नरसिम्हाराजा विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। उन्हें 2019 में एसडीपीआई कार्यकर्ता पे कथित तौर पर चाकू मार दिया था।
तनवीर सैत ने 18वीं शताब्दी के शासक टीपू सुल्तान को बदनाम करने और उनकी छवि को विकृत करने के प्रयास के लिए सत्तारूढ़ भाजपा और हिंदू संगठनों की निंदा की और टीपू की एक प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा की।
तनवीर सैत ने कहा, यद्यपि इस्लाम के अनुसार मूर्तियों के निर्माण की अनुमति नहीं है, लेकिन अब ऐसे प्रतीक की आवश्यकता है, जब भाजपा और संघ परिवार अंग्रेजों से लड़ने और देश के लिए शहीद होने वाले शासक को बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं।
हिंदू संगठनों ने टीपू सुल्तान की मूर्ति को गिराने की चेतावनी जारी की है। इस पर तनवीर सैत ने जवाब दिया कि वह भारत के संविधान में विश्वास करते हैं और अन्य लोगों की तरह उनका भी अधिकार है।
सत्तारूढ़ बीजेपी और हिंदू संगठनों का कहना है कि टीपू सुल्तान एक धार्मिक कट्टरपंथी थे और क्रूर तरीकों से हिंदुओं के सामूहिक धर्मांतरण में शामिल थे। सत्तारूढ़ भाजपा की सरकार ने कांग्रेस नेता सिद्धारमैया के नेतृत्व में प्रस्तावित टीपू जयंती समारोह पर रोक लगा दी है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


