Advertisement
गलत तफ्तीश करने वालों को दंडित किया जाना चाहिए- डीजीपी

डीजीपी गल्होत्रा ने पुलिस कर्मियों से कहा कि प्रदेश में पहली बार पुलिस वेलफेयर ट्रस्ट पूर्व पुलिस महानिरीक्षक डीपी गुप्ता के बेटे ने बनाया है जिसमे 51 करोड़ जमा कराए गए है। पुलिसकर्मियों को इसका लाभ बेटे बेटियों को विदेश पढ़ाने में करना चाहिए।
पुलिस महानिदेशक ने कहा कॉन्स्टेबल की प्रमोशन प्रक्रिया को दो भागों में विभक्त किया जाएगा। सीनियरिटी और अच्छा काम करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रमोशन देने की अलग से योजना है, जबकि शिक्षा और अच्छे काम के बल पर पुलिसकर्मियों को प्रमोशन मिलेगा।
डीजीपी गल्होत्रा ने कहा कि पुलिस लाइन में मेरी आमजन और पुलिस कर्मियों से वार्ता हुई है। पुलिस का काम अच्छा हैं और मैं कार्य को देखते हुए संतुष्ट हूँ,साथ ही सूबे में कानून व्यवस्था ठीक चल रही हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के बजट के अनुसार पुलिस को सुविधा दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस के काम में जो भी सुधार होंगे, हम करेंगे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
धौलपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


