इससे पहले गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि लखनऊ मिली-जुली भारतीय
संस्कृति की जीती-जागती मिसाल है। लखनऊ पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी
वाजपेयी की कर्मनगरी है। पीएम मोदी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का सिर
ऊंचा किया है। शिखर पर मौजूद भ्रष्टाचार को रोकने पर पीएम नरेंद्र मोदी ने
कामयाबी पाई। राजनाथ ने आगे कहा कि रावण धनवान भी था और बलवान भी। रावण और
राम में अगर अंतर है तो वह है चरित्र का।
इससे पूर्व पीएम मोदी और गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने राम-लक्ष्मण की आरती
उतारी। मंच पर राजनाथ सिंह के अलावा, राज्यपाल राम नाईक, यूपी बीजेपी
अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य मौजूद रहे।