पीएम ने आरंभ में विजयादशमी की शुभकामनाएं देते हुए जयश्रीराम के साथ भाषण
की शुरूआत करते हुए कहा कि मुझे अति प्राचीन रामलीला समारोह में आने का
सौभाग्य मिला। इसी धरती ने श्रीराम और कृष्ण दिए। विजयादशमी का पर्व असत्य
पर सत्य की विजय का पर्व है। पीएम ने कहा,धरती का मार्ग युद्ध का नहीं,
बुद्ध का है। युद्ध के मैदान में गीता कहने वाले भगवान श्रीकृष्ण को हम
युगपुरूष मानते हैं। हम युद्ध से बुद्ध की यात्रा वाले लोग हैं।