This time, votes will be cast continuously for 11 hours, from 7 am to 6 pm-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

इस बार लगातार 11 घंटे तक डाले जाएंगे वोट, समय प्रातः 7 से सायं 6 बजे तक

khaskhabar.com: शुक्रवार, 03 नवम्बर 2023 1:52 PM (IST)
इस बार लगातार 11 घंटे तक डाले जाएंगे वोट, समय प्रातः 7 से सायं 6 बजे तक
श्रीगंगानगर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा चुनाव 2023 के तहत 25 नवम्बर 2023 को क्षेत्र की 6 विधानसभाओं में मतदान प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक किया जा सकेगा। इस प्रकार लगातार 11 घंटे मतदान होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी अंशदीप ने बताया कि राज्य में होने वाले विधानसभा आम चुनाव के तहत मतदान तिथि 25 नवम्बर 2023 को विधानसभा सादुलशहर, गंगानगर, करणपुर, रायसिंहनगर, अनूपगढ़ व सूरतगढ़ में प्रातः 7 बजे से लेकर सायं 6 बजे तक मतदाताओं द्वारा अपने-अपने मताधिकार का उपयोग किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि विभिन्न संचार माध्यमों और स्वीप गतिविधियों के माध्यम से भी मतदाताओं को इस बारे में जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने मतदाताओं से अनुरोध किया है कि वे मतदान तिथि को अपने मतदान केन्द्र पर पहुंचकर अधिकतम मतदान करे। अंशदीप ने निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों, बीएलओ को निर्देशित किया है कि विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के ईएलसी के माध्यम से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं।
सोशल मीडिया के अलावा एसएमएस के माध्यम से भी मतदान तिथि की व्यापक जानकारी मतदाताओं को दी जाए। स्वीप गतिविधियों के माध्यम से भी अधिकतम मतदान को लेकर मतदाताओं को जागरूक किया जाए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement