this house people waiting to die in varanasi Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मुमुक्षु भवन के लोग सालों से मौत के इंतजार में

khaskhabar.com: मंगलवार, 06 दिसम्बर 2016 5:01 PM (IST)
मुमुक्षु भवन के लोग सालों से मौत के इंतजार में
बता दें कि वर्ष 1920 में इसकी स्थापना पंडित धनश्याम दत्त जी ने काशीवास और मोक्ष के लिए आने वाले लोगों के लिए किया था। इसके लिए राजा बलदेव ने जमीन दी थी। साथ ही आर्थिक मदद भी की थी। इस भवन का क्षेत्रफल 5 एकड़ में है। इसमें उच्च शिक्षा के लिए संस्कृत महाविद्यालय, अतिथि गृह, पर्यटक आवास, धार्मिक अनुष्ठान प्लेस, आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक औषधि शाला है। यहां पर काशीवास के लिए जोभी लोग रूकते हैं, उनके परिवार का कोई गारंटर होना आवश्यक होता है। जो उनकी जिम्मेदारी ले सके। तबियत ज्यादा खराब होने पर जो आकर देख रेख कर सके। इस भवन में वाराणसी के लोगों को स्थान नहीं दिया जाता। यहां रूकने के लिए बाहर का होना जरूरी है। इस भवन में 55 कमरे हैं, जिसमें 55 परिवार यानि पति पत्नी काशीवास करते हैं। महीने में बिजली और पानी का किराया 100 से 200 रूपए देना पड़ता है और खाना खुद से बनाना पड़ता है। धार्मिक शास्त्रों में भी वर्णित है कि यहां पर मृत्यु होने पर लोगों को मोक्ष की प्राप्ति होती है। खासखबर EXCLUSIVE: यूपी में कितने सियासी तीर चले,और कितने चलेंगे

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement