Advertisement
दिल्ली के विकास को अधिक गति देगा इस बार का बजट: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

उन्होंने कहा कि यह ऐसा बजट होगा, जिसमें छात्रों के लिए सुविधाएं, शहर के लोगों के लिए बेहतर स्वास्थ्य इंफ्रास्ट्रक्चर, बेहतर हवा और स्वच्छता व हरी-भरी दिल्ली का सपना है। आज समय सपनों को पूरा करने का है। हमने पिछले साल दिल्ली की दिशा बदलने का काम किया। अब दिल्ली की दशा बेहतर हो, इसके लिए यह बजट काम करेगा।
सीएम रेखा गुप्ता ने आगे कहा, "दिल्ली की जनता का बहुत-बहुत अभिनंदन है। हमारा प्रण है कि दिल्ली की जनता की सेवा करते हुए सरकार हर समय काम करे व राष्ट्रीय राजधानी को और बेहतर बनाए।"
वहीं, दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि हम पिछले लगभग 30 साल से वायु प्रदूषण से लड़ाई लड़ रहे हैं और सभी सरकारें इसमें नाकाम रही हैं। पिछली सरकार झूठे वादे और बातें करती रही। उन्होंने कहा, "इस बार दिल्ली का बजट 'ग्रीन बजट' होगा। दिल्ली के पर्यावरण को बचाने वाला और साफ हवा देने वाला बजट होगा। इसलिए इसे 'ग्रीन बजट' का नाम दिया गया है। मैं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के इस विजन के लिए धन्यवाद करता हूं।"
मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, "मैं सभी को आश्वासन दिलाना चाहता हूं कि पिछले एक साल में उन अनेकों कामों को गति देने में कामयाब हुए हैं, जिन कामों की पूर्ति होने से दिल्ली में साफ हवा दिखाई देती। इस बजट में सारी रूपरेखा पर चर्चा की जाएगी और अगले एक साल के कामकाज की दिशा दिखाई देगी।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


