Advertisement
पाकिस्तान जितना नीचे गिरेगा, भारत उतना ही ऊपर उठेगा : अकबरुद्दीन

अकबरुद्दीन ने कहा, "हमने उन्हें अतीत में आतंकवाद को मुख्यधारा में लाते देखा है और अब वे नफरत फैलाने वाले भाषण को मुख्यधारा में लाना चाहते हैं। यह उनकी मर्जी है।"
लेकिन उन्होंने कहा कि अगर वे ऐसा करते हैं तो उनका जहर उगलना ज्यादा दिन तक उनके काम नहीं आएगा।
भारत ने यूएनजीए के लिए वैश्विक सहयोग के जो महत्वाकांक्षी कार्यक्रम तय किए हैं, उनका जिक्र करते हुए अकबरुद्दीन ने कहा, "वे जितना नीचे गिरेंगे, हम उतना ही ऊपर उठेंगे।"
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूएनजीए में भारत का पक्ष रखेंगे।
उम्मीद है कि मोदी 23 सितंबर को जलवायु परिवर्तन शिखर सम्मेलन में घोषणा करेंगे कि भारत जलवायु परिवर्तन से लड़ने के लिए अपनी प्रतिबद्धता बढ़ाएगा।
इस कार्यक्रम के तहत, भारत संयुक्त राष्ट्र में गांधी सोलर पार्क का उद्घाटन करेगा, जो मुख्यालय के लिए 50 किलोवाट हरित ऊर्जा उत्पन्न करेगा।
(आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


