There will be no impact on committee election from dera isuue-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कमेटी के चुनाव पर डेरा को लेकर हुए विवाद का असर नहीं

khaskhabar.com: गुरुवार, 16 फ़रवरी 2017 4:43 PM (IST)
कमेटी के चुनाव पर डेरा को लेकर हुए विवाद का असर नहीं
पटियाला। दिल्ली गुरुद्वारा प्रबन्धक कमेटी के चुनावों में डेरा सिरसा को लेकर हुए विवाद का कोई असर नहीं होगा। यह कहना है एसजीपीसी के प्रधान प्रो किरपाल सिंह बन्डुंगर का। वह गुरुवार को पटियाला में एसजीपीसी द्वारा बनाये गए पंथरतन गुरचरण सिंह टोहड़ा गुरमत केंद्र का शुभारंभ करने पहुंचे थे। एसजीपीसी प्रधान किरपाल सिंह ने कहा की डेरा सिरसा को लेकर जो जांच चल रही है उसकी मीटिंग कल अमृतसर में होने जा रही है। जिस के बाद यह साफ होगा की इस जाँच को लेकर कितना समय लगेगा। इसके इलावा उन्हों ने कहा अब तक की जाँच में 30 के करीब सिख उम्मीदवारों को पहचाना गया है जो सभी पार्टियों से सम्बन्धित है। उन्होंने कहा की जांच में यह नहीं देखा जा रहा कौन किस पार्टी का है जो भी श्री गुरु ग्रन्थ साहिब को मानता है उनकी रिपोर्ट बना कर अकाल तख़्त साहिब को भेजी जाएगी।

[# एक ऐसा मंदिर जिसमें शिला रूपी स्वयंशम्भू का आकार बढ़ रहा है ]

[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement