There is no such thing as development name in the state: Dhumal-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 11:46 pm
Location
Advertisement

प्रदेश में विकास नाम की कोई चीज नहीं: धूमल

khaskhabar.com : मंगलवार, 04 जुलाई 2017 11:59 AM (IST)
प्रदेश में विकास नाम की कोई चीज नहीं: धूमल
मंडी। भाजपा की परिवर्तन रथयात्रा के दौरान जिले के सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले बलद्वाड़ा में जनसभा को सम्बोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि प्रदेश में विकास नाम की कोई चीज़ नहीं है, चारों ओर केवल माफिया राज है। वन-माफिया पेड़ काट रहे हैं और खनन माफिया व भू-माफिया प्रदेश के संसाधनों को लूट रहे हैं। जहां मंत्री विराजमान हैं वहीं भू-माफिया ज्यादा सक्रिय हैं। जब तक प्रदेश में कांग्रेस सरकार है तब तक प्रदेश का विकास कतई संभव नहीं है। कांग्रेस व भ्रष्टाचार एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। इससे पहले मंडी संसदीय क्षेत्र के सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र में भाजपा द्वारा आरम्भ की गई परिवर्तन रथयात्रा की अगुवाई पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल द्वारा की गई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement