The young mans murder After minor spat -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:35 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मामूली कहासुनी के बाद युवक की हत्या

khaskhabar.com: मंगलवार, 01 नवम्बर 2016 11:16 PM (IST)
मामूली कहासुनी के बाद युवक की हत्या
उदयपुर। शहर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में मामूली कहासुनी में कुछ युवकों ने एक युवक की हत्या कर दी। युवक दिनेश माली सोमवार देर रात प्रतापनगर के रेती स्टैंड क्षेत्र से अपने दोस्तों के साथ घर जा रहा था कि रास्ते में नशे में कुछ युवकों से कहासुनी हो गई। इसके बाद आरोपी युवक वहां से चले गए और कुछ देर बाद वापस आकर दिनेश और उसके साथियों पर हमला कर दिया। इस दौरान युवकों ने पत्थर से दिनेश पर कई वार किए, जिससे उसे सिर और सीने पर कई गंभीर चोटें आईं। हमले के बाद दिनेश को उसके साथी पहले कालका माता स्थित सरस्वती अस्पताल ले गए, वहां इलाज की पूरी व्यवस्था नहीं होने से भूपालपुरा स्थित बालाजी अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान ही रात को ही दिनेश की मौत हो गई। पुलिस ने मामले के कुछ घंटों बाद ही 5 युवकों को गिरफ्तार कर लिया। इधर दिनेश का शव पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया। यह भी पढ़े :इलाहाबाद में हो आना तो इस प्रतिबंध पर ध्यान दें.......! यह भी पढ़े :धन की तमन्ना में हजारों कछुओं की चढ़ेगी बलि

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement