बठिंडा। यहां से लगभग 6 किलोमीटर दूर बठिंडा-मानसा रोड पर गांव जस्सी पौ वाली में कुछ लोगों ने कुलविंदर सिंह (28) पुत्र चंद सिंह निवासी जस्सी पौ वाली की निर्मम हत्या कर दी।
बताया जाता है कि आज दोपहर लगभग डेढ़ बजे जब कुलविंदर सिंह घर से गांव में किसी काम से जा रहा था तभी हमलावर उसके पीछे लग गये व थोड़ी दूर जा कर उसे घेर कर उस पर हमला कर दिया। उसे गंभीर घायल कर दिया जिससे कुलविंदर सिंह की मौत हो गई। थाना प्रभारी कोटफत्ता बलविंदर सिंह के अनुसार मामले की जांच की जा रही है व मृतक के परिजनों के बयान लिये जा रहे हैं।