The woman thrown bull-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:35 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सांड ने महिला को उठाकर फैका

khaskhabar.com: मंगलवार, 20 सितम्बर 2016 7:22 PM (IST)
सांड ने महिला को उठाकर फैका
प्रतापगढ़। शहर में इन दिनों आवारा पशुओं का कहर आमजन पर टुट रहा। इस पर स्थानीय प्रशासन हाथ पर हाथ रखकर बैठा। ऐसा ही एक मामला मंगलवार का सामने आया जिसमें एक महिला को बस स्टेन्ड पर सांड ने उठाकर फैंक दिया। जिससे वह गम्भिर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद बस स्टैन्ड पर काफी भीड एकत्रित हो गई। गंभीर अवस्था में घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहा उसका उपचार जारी हे। सांड के मारने के बाद महिला लहूलुहान हो गई। महिला के पैर पर 24 टाके आये हे। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। गौरतलब है की शहर में सेकड़ो की तादात में आवारा पशु विचरण करते रहते है। जो आयेदिन किसी ना किसी को सिंग मारकर घायल कर देते है। लोगो ने कई बार आवारा पशुओ को पकडऩे की मुहिम चलाने के लिए नगर परिषद को पत्र भी लिखे है। कई बार शिकायत करने के बाद भी नगर परिषद की उदासीनता के चलते आयेदिन राहगीरो को खूंखार बैल सांड का सामना करना पड़ता है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement