The wives of these great MP leaders can fall in the electoral field-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 1:20 pm
Location
Advertisement

इन दिग्गज नेताओं की पत्नियां उतर सकती है चुनावी मैदान में

khaskhabar.com : बुधवार, 13 फ़रवरी 2019 2:00 PM (IST)
इन दिग्गज नेताओं की पत्नियां उतर सकती है चुनावी मैदान में
भोपाल। मध्य प्रदेश में भाजपा की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पत्नी साधना सिंह के विदिशा, कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की पत्नी अमृता सिंह के राजगढ़ या इंदौर और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया के गुना से चुनाव लड़ने की चर्चाएं जोरों पर हैं।

आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस मध्य प्रदेश में ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतने की जुगत में है। इसके लिए दोनों दल उन सारे फॉर्मूलों पर काम कर रहे हैं, जो उन्हें जीत दिला सके। यही कारण है कि राज्य के तीन दिग्गज नेताओं की पत्नियों के भी हुंकार भरने के आसार हैं।

राज्य में डेढ़ दशक बाद कांग्रेस की सत्ता में वापसी हुई है, लिहाजा उसके लिए आगामी लोकसभा चुनाव काफी अहम है, वहीं दूसरी ओर भाजपा अपनी पकड़ को किसी भी स्थिति में कमजोर नहीं होने देना चाहती। इन हालातों में दोनों दल राज्य के 29 लोकसभा क्षेत्रों के लिए अभी से फूंक-फूंककर कदम बढ़ा रहे हैं। इसके साथ ही हर उस चेहरे का सियासी आकलन जारी है जो चुनाव लड़कर जीत दिलाने में सक्षम हों।

विदिशा से केंद्रीय मंत्री और वर्तमान सांसद सुषमा स्वराज के चुनाव लड़ने से इंकार किए जाने के बाद से इस संसदीय क्षेत्र से शिवराज अथवा उनकी पत्नी साधना सिंह के चुनाव लड़ने की चर्चा जोरों पर है।

पार्टी सूत्रों का कहना है, "यह शिवराज का प्रभाव वाला क्षेत्र है लिहाजा पार्टी शिवराज को यहां से चुनाव लड़ाकर उन्हें एक क्षेत्र तक सीमित नहीं करना चाहेगी, उनका राज्य और बाहर उपयोग किया जाएगा। इस स्थिति में उनकी पत्नी को पार्टी चुनाव मैदान में उतार सकती है।"


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement