The wheat crop kept in the farm started burning-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 11:25 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

खेत में रखी गेहूं की फसल जलने लगी

khaskhabar.com: मंगलवार, 04 अप्रैल 2017 4:02 PM (IST)
खेत में रखी गेहूं की फसल जलने लगी
करौली। नादौती उपखंड के गांव तिमावा में मंगलवार दोपहर बाद किसान रामकेश मीणा पुत्र भौरया मीणा के खेत में बिजली की चिंगारी से भीषण आग लग गई। किसान रामकेश मीणा ने बताया कि डूबल्याड़ा क्षेत्र में गांव से एक किलोमीटर दूर दोपहर बाद बिजली विभाग की लापरवाही के कारण झूल रहे तारों से चिंगारी निकली और 5 बीघा खेत में थ्रेसर से गेहूं निकालने के लिए एक जगह एकत्र गेहूं की फसल में जा लगी। हादसा गुढ़ाचंद्रजी से धौलेटा जाने वाली 11 हजार केवी लाइन के झूलते तारों से हुआ। ग्रामीण धुआं देखकर घटनास्थल पर पहुंचे, तब तक गेहूं की फसल जलकर राख हो चुकी थी। इस दौरान ग्रामीणों ने पीडि़त को सहायता राशि दिलाने के लिए जिला प्रशासन से मांग की है। आगे तस्वीरों में देखें...

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement