The voice on development saints, chairman and commissioner told tion-Base-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:57 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विकास के मुद्दे पर संतों ने की आवाज बुलंद, चैयरमेन व आयुक्त को खरी-खोटी सुनाई

khaskhabar.com: मंगलवार, 28 फ़रवरी 2017 6:53 PM (IST)
विकास के मुद्दे पर संतों ने की आवाज बुलंद, चैयरमेन व आयुक्त को खरी-खोटी सुनाई
जालोर। शहर के दो संतों ने विकास के मुद्दों पर आवाज बुलंद कर दी है। उन्होंने नगरपरिषद की बैठक में मंगलवार को जमकर हंगामा किया। यहां तक कि नगरपरिषद चैयरमेन भंवरलाल माली और आयुक्त त्रिकमदान चारण को खूब खरी-खोटी सुनाई। संतों ने कहा कि अधिकारी निकम्मे और जनता के हितों पर बहरे हो गए हैं। जालोर के तालाब में पिछले कई दिनों से गंदा पानी आ रहा है, लेकिन इन अधिकारियों का रवैया ऐसा है जैसे जनता की परेशानियों से उनका कोई सरोकार ही नहीं है। जालोर नगर परिषद में मंगलवार को सुंधेलाव तालाब स्थित हनुमान मंदिर के पवनगिरी महाराज और चामुण्डा माता मंदिर के गादीपति दुर्गापुरी महाराज ने आक्रोश जताया। उन्होंने मुख्य द्वार पर आते ही अधिकारियों को जमकर कोसना शुरू कर दिया। संतों को विरोध करते देख वहां भीड़ भी जुट गई।

[ श्याम मसाले ने कराई घर घर में मौजूदगी दर्ज]

[ यहां अंतिम विश्राम के लिए भी नहीं मिलती जगह]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement