The US Foreign Minister said,India as the world power on the right track-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 5:00 pm
Location
Advertisement

अमेरिका के विदेश मंत्री ने कहा, वैश्विक शक्ति के रूप में भारत सही मार्ग पर

khaskhabar.com : बुधवार, 15 अगस्त 2018 5:47 PM (IST)
अमेरिका के विदेश मंत्री ने कहा, वैश्विक शक्ति के रूप में भारत सही मार्ग पर
वाशिंगटन। भारत के 72वें स्वतंत्रता दिवस पर बधाई देते हुए अमेरिका के विदेश मंत्री माइकल आर. पॉम्पिओ ने बुधवार को कहा कि एक ‘लोकतंत्र और एक दोस्त’ ने अपने लोकतांत्रित मूल्यों और समावेशिता के साथ अग्रणी वैश्विक शक्ति के तौर पर अपने सही मार्ग पर है। पॉम्पिओ ने एक बयान में कहा कि अमेरिका सरकार की ओर से, मैं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारत सरकार और लोगों को शुभकामनाएं देता हूं। आज ही के दिन 71 वर्ष पहले स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद, भारत ने लोकतंत्र, विविधता और कानून के शासन का समर्थन करते हुए दक्षिण एशिया में एक उदाहरण पेश किया है। ऐसे ही मूल्यों को अमेरिका साझा करता है।

उन्होंने कहा कि सबसे पुराने और सबसे बड़े लोकतंत्र का सदस्य होने के नाते, भारत और अमेरिका के लोगों के बीच हमेशा दोस्ती के मजबूत रिश्ते रहे हैं। हम जीवंत भारत-अमेरिका प्रवासी और छात्रों की अदला-बदली के तौर पर हमारे देशों के बीच सम्बंध मजबूत करने के लिए नौजवानों के आभारी हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच साझा किए गए मूल्यों ने स्वास्थ्य, ऊर्जा, पर्यावरण, विज्ञान व उच्च प्रौद्योगिकी के तौर पर योगदान दिया है, जोकि भविष्य के लिए समृद्धि और नौकरियों को बढ़ावा देगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement