मिर्जापुर। अहरौरा थानान्तर्गत वाराणसी-शक्तिनगर
राजमार्ग पर चुनार चौराहे के पास शनिवार की सुबह विश्वकर्मा पूजा के लिए मूर्ति
बैठाने को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। दोनों ओर से चले लाठी डंडे में कईयों को अंदरूनी
चोटें आईं हैं। पुलिस एक पक्ष से सात नामजद सहित 22 लोगों
के ख़िलाफ़ मुक़दमा दर्ज कर लिया है। इनमें सात को गिरफ़्तार कर लिया गया है।