The two-day workshop held-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:08 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दो दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न

khaskhabar.com: गुरुवार, 06 अक्टूबर 2016 8:56 PM (IST)
दो दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न
सोनीपत । भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग में एक्ससेलेंस इन एक्सेल विषय पर आधारित दो दिवसीय कार्यशाला गुरुवार को सम्पन्न हो गई। डॉ सीमा मलिक द्वारा आयोजित इस कार्यशाला में सोनीपत के गीता विद्या मंदिर की डॉ आशा चावला ने मुख्य वक्ता के रूप में प्रतिभागियों को सम्बोधित किया। इस कार्यशाला में छात्राओं को सम्बोधित करते हुए डॉ आशा चावला ने स्टैटिक्स के बेसिक कॉन्सेप्ट टूल के बारे में बताया। डॉ चावला ने इंटरनेट से डाटा प्रयोग व फाइल बनाने सम्बंधित जानकारी दी. डॉ चावला ने आज के आधुनिक युग ने सोशल मीडिया के प्रयोग के बारे में विस्तार से बात की तथा गूगल बुकमार्क , यूट्यूब , व्हाट्सअप और जीमेल के महत्वपूर्ण फीचर के बारे में जानकारी दी। डॉ चावला ने डाटा क्लीनिंग व डाटा कोडिंग के बारे में भी विस्तृत बताया। इस अवसर पर डॉ भावना शर्मा , डॉ ईशानी पठारिया ,मिसनेहा यादव , मिस ज्योति गुलिया व प्रिया भी मौजूद रही ।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement