The truth has been revealed, the mask has been removed-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

असलियत सामने आ गई है, नक़ाब उतर गया

khaskhabar.com: शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 1:15 PM (IST)
असलियत सामने आ गई है, नक़ाब उतर गया
- सुरेंद्र चतुर्वेदी- यह पहले दिन से तय था कि कॉकरोच जनता पार्टी एक ऐसा फ़ोरम है जिसे अरविंद केजरीवाल ने अपनी गिरती हुई राजनीतिक साख बचाने के लिए बनाया था। जिस अरविंद केजरीवाल को अराजकवादी होने में गर्व महसूस होता था और वह राजनीतिक अभिलाषा पाले युवाओं को बरगला कर उनको राजनीतिक व्यवस्था में शामिल होने के लिये प्रेरित करता था, वही अब भेष बदलकर सामने आए है।
इनका छात्र हितों से उतना ही लेना देना था जितना कि केजरीवाल को भ्रष्टाचार के विरोध से था। इस वर्ग का पहला और आख़िरी उद्देश्य मोदी का तख्ता पलट था और है। शिक्षा सुधार, चुनाव सुधार सब दिखावटी मुद्दे हैं और अब इनका नक़ाब उतर गया। पहले शैक्षणिक सुधार, फिर वोट चोरी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफ़ा माँगते माँगते अर्बन नक़्सलियों की कॉकरोच जनता पार्टी का मुख्य उद्देश्य उन्हीं के पैरोकार उच्चतम न्यायालय के वकील प्रशांत भूषण ने बता दिया कि उनका उद्देश्य मोदी सरकार को गिराना है। इससे यह सिद्ध हुआ कि मोदी को लोकतांत्रिक तरीके से हरा नहीं पाने की बेबसी के कारण इन अर्बन नक्सलियों ने छात्रों को तो अपने उद्देश्य की पूर्ति के लिए इस्तेमाल किया था।
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे ने इनको और ताक़त दे दी। तो इनको लगा कि वे संवैधानिक संस्थाओं के प्रमुखों को भी पद छोड़ने के लिए मजबूर कर सकते हैं। इस सबसे कांग्रेस कैसे दूर रह सकती थी इसलिए राजनीतिक रूप से पिछड़ रही कांग्रेस को इस आंदोलन में मौका दिखा। इसलिए राहुल गांधी भी देश के विभिन्न हिस्सों में जाकर छात्रों की गूंज करने लगे। जिसमें बोले गए झूठ को छात्रों और मीडिया ने सबके सामने ला दिया। हालांकि इसका युवाओं पर कोई असर अभी तक तो नहीं दिखा।
अब प्रश्न उठता है कि उनकी यह चाहत क्या स्वतः स्फूर्त है या किसी अंतरराष्ट्रीय रणनीति का हिस्सा। जिसमे भारत की बढ़ती ताक़त को रोकने के लिए मोदी सरकार को अस्थिर करना अवश्यंभावी हो गया है। जिसके चलते पहले राहुल गांधी ने संसद को नहीं चलने दिया, फिर जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बहाने हजारों लोगों ने संसद में घुसने की कोशिश की और अब राहुल गांधी ने ही हजारों कांग्रसियों के साथ उच्चतम न्यायालय पहुंचकर नारेबाजी की जिससे चुनाव आयोग के बाद उच्चतम न्यायालय पर भी दबाव बनाया जा सके।
देश की संवैधानिक संस्थाओं का अनादर कर राहुल गांधी पूरे विश्व में यह संदेश देना चाहते हैं कि भारत की संवैधानिक संस्थाएं अपना भरोसा खो चुकी हैं। लेकिन प्रश्न यह है कि उन देशों को राहुल की बात का कितना भरोसा है ? वे विपक्ष के नेता के रूप में इंडी एलायंस, कांग्रेस और भारत के मतदाताओं का भरोसा नहीं जीत पाए तो विदेशी नेता उनपर पर भरोसा करेंगे यह बात भी मजाक ही लगती है।
राजनीतिक विश्लेषक यह मानते हैं कि 2014 में मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद कुछ निश्चित लोग और समूह मोदी को प्रधानमंत्री के पद पर देखना नहीं चाहते। तभी ये कभी किसान, शाहीन बाग, कुश्ती फेडरेशन, एस आई आर और अब चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के विरोध में सामने आते हैं। हर बार आंदोलन के नाम बदलते हैं लेकिन उसके संचालक वही होते हैं। जब ये लोग चुनाव के लिए मैदान में जाते हैं तो मतदाता उनको समर्थन नहीं देता। यही कारण है कि इन आंदोलनों का असर ना सरकार पर पड़ता है और ना ही मतदाता पर।
नोटः- लेखक सेंटर फॉर मीडिया रिसर्च एंड डेवलपमेंट जयपुर के निदेशक हैं

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement