the to invoice for break the traffic rules -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:35 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ट्रैफिक नियम तोडऩे पर पुलिस वालों के काटे चालान

khaskhabar.com: रविवार, 02 अक्टूबर 2016 8:37 PM (IST)
ट्रैफिक नियम तोडऩे पर पुलिस वालों के काटे चालान
चूरू। जिला मुख्यालय पर रविवार को सडक़ सुरक्षा की पालना को लेकर पुलिस सख्त दिखाई दी। यहां पुलिस ने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर 11 पुलिसकर्मियों के भी चालान काटे। उल्लेखनीय है कि 2 अक्टूबर को गांधी जयंती पर पुलिसकर्मियों ने ट्रैफिक नियमों की पालना की शपथ ली थी, लेकिन शपथ के बाद भी जब पुलिसकर्मियों ने टै्रफिक नियमों का पालन नहीं किया तो एएसपी केसरसिंह ने यह कार्रवाई की। इसके बाद से ही शहर के मुख्य चौराहों पर पुलिस ने चालान काटे। गौलतलब है कि रविवार सुबह गांधी जयंती पर पुलिसकर्मियों ने सडक़ सुरक्षा का पालन करने की शपथ ली थी। इधर सुबह ही जिला मुख्यालय पर एक सडक़ हादसें में एक सैनिक सहित दो युवकों की मौत हो गयी। दोनों युवक बिना हेलमेट थे। घटना के सख्त हुई पुलिस ने बिना हेलमेट बाइक पर जा रहे 11 पुलिसकर्मियों के चालान किए।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement