The thousands of BJP workers who have received blood sweat-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 11:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भाजपा को जो मिला है उसमें हजारों कार्यकर्ताओं का खून पसीना

khaskhabar.com: रविवार, 26 फ़रवरी 2017 8:52 PM (IST)
भाजपा को जो मिला है उसमें हजारों कार्यकर्ताओं का खून पसीना
जयपुर। भारतीय जनता पार्टी पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग के तीसरेे दिन भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) रामलाल जी ने वर्ग में आये कार्यकर्ताओं को ‘भारतीय जनता पार्टी का इतिहास एवं विकास ’’ विषय पर प्रकाश डाला तथा भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. महेश चंद शर्मा ने ‘‘एकात्म मानववाद’’ एवं अर्थायाम’’, प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने ‘‘पार्टी का वित्तीय प्रबंधन’’ विषय पर विचार व्यक्त किए। 26 फरवरी को वीर सावरकर की पुण्यतिथि होने के कारण प्रशिक्षण शिविर में वीर सावरकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रंद्धाजली दी गई। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) रामलाल ने सत्र में सभी शिक्षार्थियों से जनसंघ से लेकर भाजपा के इतिहास की जानकारी मांगी, जिसका सही सही जवाब सभी ने दिया एवं कहा कि पार्टी के पुरोधाओं ने समय समय पर निर्मित ऐतिहासिक नारों से प्रशिक्षित किया।

[ इस कुण्ड में नहाने से भागते हैं भूत!]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement