The struggle is life, without struggle, man is like death - the governor-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 11:11 am
Location
Advertisement

संघर्ष ही जीवन है संघर्ष के बिना मनुष्य मृत्यु के समान है-राज्यपाल

khaskhabar.com : मंगलवार, 18 सितम्बर 2018 6:10 PM (IST)
संघर्ष ही जीवन है संघर्ष के बिना मनुष्य मृत्यु के समान है-राज्यपाल
चण्डीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने कहा कि हमे संकीर्ण सोच व वैमनस्य की भावना से उपर उठकर गीता उपदेश का अनुसरण करते हुए प्रत्येक गरीब व जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करनी चाहिए तभी समाज में आपसी समानता होगी जिससे सामाजिक सदभाव बढ़ेगा।
आज राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य राजभवन में पहले से तय कार्यक्रम अनुसार लोगो से मिल रहे थे। आज हरियाणा पिछड़ा वर्ग के चेयरमैन रामचन्द्र जांगड़ा, राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य से मिले। राज्यपाल ने कहा कि गीता विभिन्न ग्रंथों का सार है और गीता मानव जीवन जीने की पद्धति सिखाती है इसलिए प्रत्येक व्यक्ति जीवन में गीतापोदेश उतारें। उन्होंने कहा कि संघर्ष ही जीवन है संघर्ष के बिना मनुष्य मृत्यु के समान है गीता उपदेश से हमें संघर्ष की प्रेरणा मिलती है।जैसा कि गीता के 8/7वे श्लोक मे कहा गया है, संघर्षो से मन घबराए नहीं मजबूत रहे यही गीता प्रेरणा है। राज्यपाल ने रामचंद्र जांगड़ा से हरियाणा राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण निगम द्वारा चलाई जा रही योजनाओं व कार्यक्रमो की जानकारी भी ली तथा इस दिशा में बेहतर कार्य करने को कहा जिससे निगम की योजनाओं का प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति को लाभ मिल सके। इसके साथ-साथ बिहार से आए श्रीनाथ मिश्रा ने भी राज्यपाल से मुलाकात की।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement